देहरादून। कांग्रेस आलाकमान ने आखिरकार प्रदेश चुनाव समिति (पीईसी) और चुनाव घोषणा पत्र समिति (ईएमसी) का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड की प्रदेश चुनाव समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के सभी मंत्री शामिल हैं।समिति में दो सांसदों व छह विधायकों के साथ कुल 30 लोगों को जगह दी गई है। चुनाव घोषणा पत्र समिति की कमान कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के हाथों में सौंपी गई है। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को समिति का संयोजक बनाया गया है जबकि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को बतौर सचिव शामिल किया गया है।
समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, नवप्रभात, सांसद प्रदीप टम्टा, महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक हीरा सिंह बिष्ट, फुरकान अहमद, मयूख महर, गणेश गोदियाल, केसी सिंह बाबा, एसपी सिंह, महेन्द्र सिंह पाल, तिलक राज बेहड़, ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी, भाग सिंह व मानवेंद्र सिंह, विनोद वात्साल्य, पुष्कर जैन, ममता हलधर, जोत सिंह बिष्ट, सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, और प्रदेश से एआईसीसी के सभी पदाधिकारी शामिल हैं।
समिति में घोषणा पत्र के लिए कैबिनेट मंत्री नव प्रभात को अध्यक्ष, सांसद प्रदीप टम्टा को संयोजक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट को सचिव, इकबाल भारती, शूरवीर सिंह सजवाण, सुंदरलाल मुयाल, प्रेमानंद महाजन, प्रकाश जोशी, प्रदीप जोशी, सुनीता प्रकाश, काजी निजामुद्दीन, गणेश गोदियाल, सुरेन्द्र आर्य, गणेश उपाध्याय, गोपालदत्त ओझा, नवीन मुरारी, नरेन्द्र रौतेला, मेहर सिंह, सरदार हरभजन सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, संतोष चौहान और एपी अमोली को लिया गया है।
समितियों के गठन के लिए प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों समितियों की बैठक बुलाई जाएगी। जहां जरूरी होगा वहां समितियों में नए नाम जोड़े जाएंगे।