युवा यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गैरसैंण राजधानी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के चलते ही पहाड़ से पलायन की रफ्तार बढ़ रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस भी निकाला।
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट में यूकेडी पार्टी कार्यालय में युवा उक्रांद के ब्लॉक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पार्टी नेता पुष्पेश त्रिपाठी ने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकारों की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान है। इनके द्वारा लगातार लिए जा रहे जनविरोधी फैसलों से राज्य पिछड़ता जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना होगा।