रामनगर – राज्य को पर्यटन प्रदेश बनाने की कवायद जारी है। इसमें अब और इजाफा किया गया है। रामनगर के सांवल्दे में आज केंद्रीय स्तर का होटल मैनेजमेंट सस्थान का शिलान्यास किया गया। हालांकि शिलान्यास केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री डॉ.महेश शर्मा और राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ राज्य के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै को करना था लेकिन मौसम खराब होने के चलते ऐसा नही हो पाया। बरिश रूकने का इंतजार किया गया लेकिन ऐसा नही हो पाया आखिरकार केंद्रीय स्तर के होटल प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास जिले के जिलाधिकारी दीपक रावत को मौके पर करना पड़ा।
बाद में मुख्यमंत्री और केन्द्रीयपर्यटन राज्यमंत्री ने फोन के मार्फत जनता को सम्बोधित किया अपने इस सम्बोधन में सीएम ने जनता को होटल मैनेजमेंट प्रबंधन संस्थान के शिलान्यास की बधाई दी। सीएम हरीश रावत ने कहा कि ये संस्थान राज्य के साथ-साथ पूरे देश के लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का सर्विस सेक्टर बड़ी तेजी से विकास कर रहा है, जिसमें हाॅस्पिीटीलिटी क्षेत्र का अहम योगदान है। हम देश विदेश में सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देने में सफल रहे है। इस वर्ष चारधाम पर पहुचंने वाले यात्रियों का एक सर्वकालिक रिकाॅर्ड बना। जबकि इस साल 3 करोड़ लोग नें राज्य में कावंड़ यात्रा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्री उन क्षेत्रों में भी गये जहां सामान्यतः पहले नहीं जाते थे। राज्य सरकार पर्यटन की दृष्टि से छोटे-छोटे सर्किट विकसित कर रही है। राज्य में ऐरा स्पोर्टस, वाटर स्पोर्टस व ईको टूरिज्म के साथ ही बटरफलाई पार्क, बर्ड पार्क आदि भी विकसित किये जा रहे है। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन की दृष्टि से नए आकर्षण स्थल विकसित कर रही है।
अपने टेलीफोनिक संबोधन में मुख्यमंत्री ने रामनगर के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने फोन पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रामनगर के बस स्टेशन को माँडल स्टेशन बनाया जायेगा। जबकि रामनगर से मालधन होते हुए कुंडा तक जाने वाले रा्स्ते को राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह विकसित किया जाएगा। जबकि एक महाविद्यालय के लिए शीघ्र ही शासनादेश जारी किया जाएगा। वहीं इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डा0 महेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड के पर्यटन को विकसित करने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार मिलकर कार्य करेगे। केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी।