अल्मोड़ा : महंगाई, बेरोजगारी, पेयजल की समस्या को लेकर पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने सब्जियों की माला गले में पहनी हुई थी।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी को ख़त्म नहीं कर सकी। जनता परेशान है। कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तब यही भाजपाई गैस सिलेंडर,प्याज और अरहर की दाल सहित सब्जियों के दाम बढ़ने पर हायतौबा मचाते थे। अब वे शांत हैं।
उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी के दंश झेलने को मजबूर हो गई है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हुआ है। प्रशासन कोई कारवाई नही कर रहा। जनता बेहाल होकर अच्छे दिन का इंतजार कर रही है।
धरने में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी, हाजी नूर खान, अमित जोशी, हेमचन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।