चमोली- सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्ष कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने थराली विधानसभा उप चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। पांच चरणों की मतगणना पूरी होने पर भजापा की मुन्नी देवी 1613 मतों से आगे चल रही है।
मुन्नी देवी को चार चरण की मतगणना पूरी होने पर कुल 9516 मत मिले, वहीं कांग्रेस के जीत राम को 7903 मत मिले। जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां कर मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू कर दी थी। मतगणना कार्यो को पूरा करने के लिए नियुक्त सभी कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल राइका कुलसारी मे पहुंच गये थे।
मतगणना के लिए लेखा एवं वित्त से जुड़े 49 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगआणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्बर की तैनाती की गयी है, जबकि डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबल पर की जा रही है। इसके लिए 5 कार्मिक लगे हैं। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न होगा।
भाजपा- 9516
कांग्रेस- 7903
सीपीआई-467
येकेडी-584
नोटा-307
इनडिपेंडेंट-215