मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री आवास पर किया.
दरअसल बुधवार 27 दिसम्बर यानि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तथा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत साथ ही शिमला के लिए उड़ान भरेंगे और हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे.