थराली- उत्तराखंड की थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से कुलसारी में मतगणना शुरू हो गई। दोपहर तक चुनाव परिणाम आ जाने की उम्मीद है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां मैदान में पांच प्रत्याशी हैं।
नौवें राउंड में कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त मिली है। लेकिन अभी भी भाजपा का जलवा कायम है। इस राउंड में कांग्रेस को 746 वोटों की बढ़त मिली है। वहीं कुल गणना को देखें तो भाजपा अभी भी 1061 वोटों से आगे चल रही है।
नौवें राउंड में भाजपा को 1010, कांग्रेस को 1756, यूकेडी को 53, माकपा को 31 और निर्दलीय को 47 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को अब तक क्रमश: कुल 15065, 14004, 880, 642 और 355 वोट मिल चुके हैं। 31373 वोटों की गिनती की जा चुकी है।