देहरादून। वेतन विसंगतियों के विरोध में सचिवालय कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। एसीएस के साथ हुई बैठक में ये तय हुआ कि वर्तमान अधिकारियों पर समिति का निर्णय लागू नहीं होगा। नई सीधी भर्तियों में ही इस फैसले को माना जाएगा। इसके बाद सचिवालय संघ ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। सोमवार से काम पर लौटने का ऐलान कर दिया गया है।
गौरतलब है कि वेतन विसंगतियों को लेकर बनी समिति की रिपोर्ट के बाद आरओ और एआरओ के वेतन में कटौती का फैसला हुआ था। इसके खिलाफ बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। शुक्रवार को सचिवालय का कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा।