ब्यूरो- रुड़की में इस बार अजब नजारा है। 2012 में सुरेश जैन भाजपा के टिकट से चुनाव लड़े थे और प्रदीप बत्रा कांग्रेस के टिकट पर। इस बार भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा बदलने से खफा रुड़की के पूर्व विधायक रह चुके सुरेश जैन ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया जबकि पूर्व कांग्रेसी प्रदीप बत्रा अब भाजपाई हो गए हैं।
मुकाबला इस बार भी दोनों के बीच ही है। पूर्व भाजपाई सुरेश जैन को कांग्रेस का साथ पूरा मिल रहा है। वैसे भी 2012 के चुनाव पर नजर दौड़ाई जाए तो उस चुनाव में सुरेश जैन को 22363 वोट मिले थे जबकि प्रदीप बत्रा को 23164 मत मिले थे। सुरेश जैन महज 801 मतों से पिछड़ गए थे। हालांकि इस बार रुड़की बसंत में भी बदली-बदली सी नजर आ रही है। जैन के साथ जहां उत्साही कांग्रेसियों की फौज जुटी है, वहीं सूत्रों की माने तो पार्टी के चरित्र बदलने से भाजपाई या तो नाराज हैं या अनमने से ।