पहाड़ों में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे. आए दिन बस, टेक्सी औऱ कार के खाई में गिरने के हादसे हो रहे है जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवाई. वहीं हिमाचल प्रदेश में शिमला से टिक्कर जा रही एक बस के तीखे मोड़ पर फिसलकर 500 फुट गहरी खाई में गिर जाने से 3 महिलाओं समेत 8 यात्रियों की जान चली गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर छैला में हादसे की शिकार हो गयी। बस में 30 यात्री थे। 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि, 3 अन्य ने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गयी।
घायल यात्रियों को यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर ठियोग ले जाया गया। मरने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 3 घायल यात्रियों की हालत गंभीर है। स्थानीय प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के मलबे से इन सभी को निकाला था।
अधिकारियों ने कहा कि वैसे तो इस हादसे की सटीक वजह सामने नहीं आ पायी है लेकिन ऐसा हो सकता है कि तीक्ष्ण मोड़ पर ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा हो। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज जुब्बल कोटखई के विधायक और पूर्व मंत्री नरिंदर ब्रगाटा ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर छैला में हादसे की शिकार हो गयी। बस में 30 यात्री थे।5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि, 3 अन्य ने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गयी।