सितारगंज- 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। सितारगंज मे बूथ स्तर की तैयारियों की जानकारी लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशक्ति सम्मलेन का आयोजन किया गया।
इस त्रशक्ति सम्मेलन में सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के बूथ अध्यक्षों को बुलाया गया। त्रिशक्ति सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई और भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में एक जुट हो जी जान से जुटने का आह्वान किया।
वहीं इस मौके पर सितारगंज के पूर्व विधायक और सूबे के पूर्व विधायक विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र में लगने वाली तकरबीन एक करोड़ तीन लाख की लागत से लगने वाली सोलर हाई मास्ट एवं स्ट्रीट लाइट का अग्रसेन ट्रस्ट में एक सोलर लाइट लगा शुभारम्भ भी किया।