उत्तरकाशी- गांव के प्रधान को अपनी हरकत मंहगी पड़ी। उत्तराकाशी के थाने में एक महिला ने ग्राम प्रधान पर छेड़छाड का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तिलोथ गांव के प्रधान पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह रात को घर लौट रही थी उस वक्त तिलोथ गांव के प्रधान गुलराज सिंह ने उसका हाथ पकड़कर छेडछाड़ शुरू कर दी। प्रधान के खिलाफ महिला के आरोप की अब पुलिस जांच कर रही है, लेकिंन बड़ा सवाल ये है कि इस दौर के जनप्रतिनिधियों को हो क्या गया है जो आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं।