रुड़की: सावन के सोमवार में आज शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। शिवभक्तों ने बाबा भोले के दर्शन कर घर परिवार की खुशहाली के लिए कामना की। पुराणों में कहां गया है कि इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने पर सभी तरह के कष्टों का निवारण होता है। शहर के सभी मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।