हल्द्वानी- अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराचंल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने 17 सितम्बर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। उत्तराचंल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि उनकी सरकार से पांच सूत्रीय मांगे है, जिनमे प्रमुख रूप से राज्य कर्मचारियो की भांति उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी सातवें वेतनमान का लाभ दियै. साथ ही रोडवेज कर्मचारियों ने विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग भी की है.
उनकी सरकार से मांग है कि कार्यालय सहायक से वरिष्ठ केन्द्रीय प्रभारी के पद पर भी पदोन्नति की जाए.
वही पांच सूत्रीय मांगे न माने जाने पर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है और कहा कि यदि उनकी मांगे समय रहते नहीं मानी गई तो सब कार्य का बहिष्कार कर 17 सितम्बर से हडताल पर चले जाएंगे.