पिथौरागढ़: मुनस्यारी से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा आइटीबीपी कीमिनी बस के गहरी खाई में गिरने से दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो जवान घायल हो गए। घायलों को मुनस्यारी अस्पताल भेजा गया है।
हादसा सुबह थल मुनस्यारी मार्ग पर गिरगांव बनिक के पास हुआ। अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से शवों का निकालने का काम शुरू किया।
बताया जा रहा है कि वाहन में चार ही लोग सवार थे। वाहन में सवार आटीबीपी जवान त्रिभुवन सिंह और दामा राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायलो को वाहन से निकाल कर मुनस्यारी अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की हालत गंभीर बनी है। जवान 14 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस जाजरदेवल पिथौरागढ़ के है।