गर्मियों का मौसम मतलब ‘आम’ का मौसम. यह मौसम भले ही हमें तपती धूप और गर्मी देता है, लेकिन साथ ही इस मौसम में आम का लुफ्त भी हम लोग खूब उठाते हैं. और अधिकतर सभी लोग पके आमों को बहुत पसंद करते हैं लेकिन क्या आप कच्चे आम का फायदा जानते हैं. नहीं तो जान लीजिए क्यों कि गर्मियों में ये आपको शारिरिक रुप से काफी फायदा पहुंचाएगा .आज हम पके आम की नहीं बल्कि कच्चे आम की बात करने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कच्चा आम खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
पेट के रोगों से छुटकारा
गर्मियों के दौरान पेट की समस्या होना आम बात है। दरअसल गर्मियों के दौरान पेट संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में पेट जल्द ही खराब हो जाता है। लेकिन कच्चे आम की सहायता से इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। साथ ही इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।
एसिडिटी से छुटकारा
हमारे अनियमित भोजन की आदतों के कारण पेट में अक्सर एसिडिटी की शिकायत हो जाती है। आज के दौर में एसीडिटी एक आम समस्या बन गई है। लेकिन इस समस्या का समाधान है कच्चा आम। इससे एसिडिटी को आसानी से दूर किया जा सकता है।
हाइड्रेट करे
गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है। हमारे शरीर से पानी पसीने के माध्यम से तेजी से बाहर आता है। पानी की इस कमी से बचने के लिए हमें थोड़े से नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करना चाहिए और ये बेहद ही आसान तरीका है। इससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।
वजन कम करता है
आमों में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। साथ ही आम को खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
मसूड़ो से खून को रोकता है
कच्चे आम में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी स्कर्वी और मसूड़ों से खून को बहने से रोकने में मदद करता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से पीडित है तो आपको भी इस कच्चे आम को खाना चाहिए। जिससे आसानी से इस समस्या से बचा जा सकता है।
दांतो का स्वस्थ बनाता है
कच्चा आम न सिर्फ मसूड़ों की समस्या में कारगार उपाय है। बल्कि आपके लिए यह दांतो की सफाई का भी एक सरल तरीका साबित होता है। कच्चे आम से दांत लंबे समय तक मजबूत रहते है। साथ ही इससे सांसों की र्दुगंध की समस्या भी नहीं होती है।
दृष्टि बढ़ाता है
कच्चे आम में बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और विटामिन ए ये सभी पोषक तत्व पाए जाते है। यह आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इससे दृष्टि भी तेज होती है।
लीवर के लिए फायदेमंद
कच्चे आम से लीवर की समस्या में सुधार किया जा सकता है। यह लीवर को ठीक करने का एक प्राकृतिक उपाय है। लीवर में पित्त और एसिड बढ़ने से कई सारी समस्याएं शुरू हो जाती है। आपको बता दें कि कच्चा आम आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है।
लू से बचाता है
तेज गर्मी के कारण लू लग जाती है। कच्चा आम लू लगने की समस्या से भी निजात दिलाता है। साथ ही गर्मियों में जब त्वचा में लाल रंग के दाने होने लगते है तो कच्चा आम त्वचा की सभी समस्याओं से शरीर को दूर रखता है और शरीर को शीतलता प्रदान करने में सहायक साबित होता है।
पसीने को कम करना
गर्मियों में पसीना आने की समस्या आम बात है। कच्चे आम का रस पीने से पसीने का निकलना नियंत्रित हो जाता है। ज्यादा पसीने बहने से आयरन और सोडियम क्लोराइड के नुकसान होने से भी आम का रस बचाता है