मुंबई- परदेस में अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा भारत लौटीं हैं। जी हां मुंबई एयरपोर्ट पर एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब पा चुकी प्रियंका एक अलग अंदाज़ में दिखी…ये बात तो साफ है कि विदेश में वह अपने देश और अपने घर को जरूर मिस कर रही होंगी लेकिन उनके भारत आने के पीछे एक ख़ास कारण भी है।
देर रात मुंबई एयरपोर्ट प्रियंका की झलक पाने वाले लोगों की भीड़ जुटी। पिंक टॉप और जींस में धूप का चश्मा लगाए प्रियंका चोपड़ा इंडिया लौट कर काफ़ी उत्साहित लग रही थीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया और फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।
अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको का तीसरा सीज़न शूट कर रही प्रियंका
अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको का तीसरा सीज़न शूट कर रही प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म बेवॉच रिलीज़ हो चुकी है जबकि अ किड लाइक जैक और इज़ंट इट रोमांटिक ? आने वाली हैं। बताया जाता है कि उन्होंने हाल ही में एक और हॉलीवुड फिल्म साइन की है , जिसकी अभी तक घोषणा नहीं हुई है।
फिल्मी अवॉर्ड्स नाइट में परफॉर्म करेंगी
प्रियंका वैसे तो अपने घर, रिश्तेदारों और इंडस्ट्री फ्रेंड्स को बहुत मिस कर रही होंगी लेकिन प्रियंका की ये भारत यात्रा सिर्फ छुट्टियां मनाने के लिए नहीं है। दरअसल प्रियंका यहां आई हैं एक फिल्मी अवॉर्ड्स नाइट में परफॉर्म करने। सूत्रों के मुताबिक इस अवॉर्ड्स शो में उनका चार से पांच मिनट का परफॉर्मेंस होगा। ये अवॉर्ड शो अगले हफ़्ते हो रहा है और प्रियंका पहले ही आ कर रिहर्सल में भी हिस्सा लेंगी।
एक मिनट का करीब एक करोड़ रुपया डिमांड किया है
जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने अवॉर्ड शो के परफॉर्मेंस के लिए एक मिनट का करीब एक करोड़ रुपया डिमांड किया है। वैसे इस बात की आयोजकों ने पुष्टि नहीं की है। उनकी इस परफॉर्मेंस के लिए जबरदस्त तैयारी की जा रही है। प्रियंका लम्बे समय के बाद इंडिया में स्टेज पर परफॉर्म करेंगी। इससे पहले वो गिल्ड अवार्ड्स में हिट सॉन्गस पर डांस कर चुकी हैं।