देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। प्रीतम सिंह ने सरकार से पूछा है कि सचिवालय में वो ऐसा क्या कर रही है जिसे वो मीडिया से छुपाना चाहती है।
वहीं प्रीतम सिंह ने बीजेपी दफ्तर में एक व्यापारी के ज़हर खाने की घटना पर बीजेपी को घेरा है। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया है कि जीएसटी और नोटबन्दी से व्यापारियों की कमर टूट गयी है और वो अब तक इससे उबर नहीं पा रहें हैं। प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पर व्यापारी की फरियाद के बावजूद उसका सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आत्महत्या की कोशिश पर राजनीति करने के बीजेपी के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है।
प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस की नीति पर भी सवाल उठाए हैं। प्रीतम सिंह ने पूछा है कि 9 महीनों में भी सरकार राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति क्यों नहीं कर पाई है।
वहीं प्रीतम सिंह ने निकायों के परिसीमन में सरकार पर मनमानी का आरोप भी लगाया है।