किच्छा- जब से उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनी है ऊचे पोल बनाने या बेचने वालों, राजमिस्त्रियों और मजदूरों को खूब काम मिला है। अब हर विश्वविद्यालय में ऊंचा झंडा लहाराने की परंपरा शुरू हो गयी है तो एयरपोर्ट पर भी 100 फीट ऊंचे तिरंगे लहरा रहे हैं। इन सबके बीच किच्छा नगर पालिका ने ऐलान किया है कि वो उत्तराखंड में सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित करेगी।
नगर पालिक अध्यक्ष महेंद्र चावला की माने तो 24लाख रुपए की लागत से 153 फुटे ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। जिसमे ध्वज की लम्बाई 30फुट एंव चौडाई 45फुट रहेगी। इसके लिए पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। किच्छा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में लगने वाले इस सूबे के सबसे ऊंचे तिरंगे को लगाने के लिए भूमि पूजन भी आज सुबह हो गया है।