देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में IMA में शनिवार को पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। इस बार पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि के तौर पर आर्मी चीफ बिपिन रावत मौजूद रहे। बिपिन रावत ने परेड की सलामी ली। इस पासिंग आउट परेड में इस बार कुल 490 जेंटलमैन कैडेट लेफ्टिनेंट बन गए। इनमें से 423 भारतीय हैं जबकि 67 मित्र देशों के हैं। सबसे अधिक यूपी के 74 कैडेट हैं। वहीं पीओपी के दौरान सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए। सेना के जवानों के साथ मिलिट्री पुलिस, सिविल पुलिस के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया।
आंध्र प्रदेश के 7
अरुणाचल प्रदेश के 3
असम के 7
बिहार के 28
चंडीगढ़ के 6
छत्तीसगढ़ के 2
दिल्ली के 23
गुजरात के 3
हरियाणा के 49
जम्मू एंड कश्मीर के 11
झारखंड के 5
कर्नाटक के 11
केरल की 17
नेपाल की 1
मध्य प्रदेश के 13
महाराष्ट्र के 24
मणिपुर के 8
नागालैंड की 1
उड़ीसा के 5
पंजाब के 17
राजस्थान के 30
तमिलनाडु के 5
तेलंगाना के 1
उत्तरप्रदेश के 74
उत्तराखंड के 40
पश्चिम बंगाल के 11
वही अफगानिस्तान के 48
भूटान के 1
फिजी के 3
कजाकिस्तान के 1
लशोथो के 1
पापुआ न्यू गुनिया के 1
सूडान के 1
ताजिकिस्तान के 8
तंजानिया के 2