देहरादून- केदारनाथ पुनर्निर्माण के शिलान्यासों के लिए देश के पीएम केदारनाथ पधारे यहां के विकास का भंरोसा दिया। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को ये बात हजम नहीं हो रही है। उनके बयान साबित कर रहे हैं कि उनकी सोच उत्तराखंड के विकास की विरोधी है। ये बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कही। केदारयात्रा से लौटने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश नेताओं के बयानों से खफा अजय ने कहा कांग्रेस को उत्तराखंड के विकास की परवाह होती तो वे अनर्गल बयान न देने के बजाय प्रदेश के विकास का स्वागत करते।
भट्ट ने गड़े मुर्दे उखाड़ते हुए कहा कि केदार आपदा के दौरान गुजरात की मदद को इंकार करने वाली कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा केदार आपदा में गड़बड़झाला कांग्रेस सरकार के दौर में हुआ था। जब केंद्र में भाजपा सरकार बनी उसके बाद केदार पुनर्निर्माण में भी बंदरबांट करने वाली कांग्रेस सरकार थी। उन्होंने कहा कि अब जब नरेद्रमोदी बतौर पीएम केदार धाम को संवारने का काम कर रहे हैं तो कांग्रेस को फिर तकलीफ हो रही है। भट्ट ने कहा कांग्रेस को प्रयाश्चित करना चाहिए।