यमुनाघाटी में नशे का करोबार रूकने का नाम नही ले रहा है, बड़कोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. रूटींन चैकिंग के दौरान यमुनोंत्री रोड़ के पौन्टी तेहराये पर एक वाहन में से एक किलो 600 ग्राम अफीम के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 8/17/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए दोनो को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष विनोद प्रसाद थपलियाल ने बताया कि यमुनाघाटी में नशे के करोबार को लेकर लम्बे समय से शिकायतें मिल रही थी । शुक्रवार की रात्री को रूटीन चैकिंग के दौरान यमुनोत्री रोड़ के पौन्टी तेहराये पर वाहन संख्या युए.10.4981 युटीलीटी मैक्स डी.आई.टरबों में सवार दो युवक शुरवीर सिंह पुत्र स्व.सुन्दर सिंह निवासी ग्राम बजलाड़ी थाना पुरोला और चैन सिंह पुत्र श्री प्रेम सिंह निवासी ग्राम चोपड़ा थाना पुरोला तहसील बड़कोट से एक किलो 600 ग्राम अफीम पकड़ी गयी। वाहन को सीज करते हुए दोनो अभियुक्तों के खिलाप एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करते हुए पुछताछ की गयी और दोनो को मा.न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे के खिलाप पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर समय समय पर अभियान चलाया जा रहा है और नशे से जुड़े लोगो को किसी भी हालत में छोड़ा नही जायेगा। यमुनाघाटी पुलिस उपाधीक्षक जी.एस.कोहली ने बताया कि यमुना घाटी की पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए लगातार चैकिंग के साथ दबीश दी जा रही है ।
उन्होने बताया कि बड़कोट थानाध्यक्ष विनोद प्रसाद सहित पुरी टीम को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा 2500 रू. साथ ही पुलिस उप.महानिरीक्षक पुष्कर ज्योती गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय ने 5000 रू. नगद ईनाम दिये जाना घोषित किया है ।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सहित दरोगा कुलवंत सिंह , सिपाही दिगपाल सिंह और चंन्द्र वीर सिंह शामिल थे ।