हल्द्वानी- सरोवर नगरी नैनीताल में मौसम ने अचानक मिजाज बदल लिया। जिसके चलते आसमान में घने बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दिन में 12 बजे ही धुप अंधेरा छा गया। जिससे नगर में आम जनजीवन के साथ ही पर्यटन कारोबार में प्रभावित रहा।
नैनीताल में दिन के 12 बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे नगर के तापमान में अचानक गिरावट आ गई। तापमान गिरने के कारण लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहने पड़े। इस दौरान आसमान में घने बादल छाने के साथ ही बारिश होने के कारण अंधेरा छा गया। नगर में घुप अंधेरा छा जाने से लाइटें जलने लगी। मौसम के इस बदलते नजारे से लोग हैरत में आ गए। नगर में तेज बारिश होने के कारण आम जनजीवन के साथ ही पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो गया।