देहरादून- मुख्यमंत्री डेशबोर्ड उत्कर्ष की लॉचिंग से गुडगवर्नेंस की ओर सरकार मजबूती से कदम बढ़ा रही है। जनता की शिकायतों पर ध्यान देने के लिए समाधान पोर्टल और जनता से सरकार को सीधे जोड़ने के लिए त्रिवेंद्र रावत एप के बाद सूबे की सरकार ने महकमों के कामकाज पर नजर रखने के लिए उत्कर्ष को लॉच किया है।
माना जा रहा है कि उत्कर्ष के आने के बाद अब अधिकारी अपने महकमें की प्रगति रिपोर्ट के बारे में मुख्यमंत्री को गुमराह नहीं कर पाएंगे। लेकिन जिस वक्त येब बड़ा शासकीय काम सरकार कर रही थी उस कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की मौजूदगी सभी अधिकारियोंं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।
वहीं मौजूद मीडिया में भी विनय गोयल की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही कि आखिर ये कार्यक्रम शासन का है या भारतीय जनता पार्टी का निजी प्रोग्राम। जिसमें महानगर अध्यक्ष विनय गोयल राज्य के आईएएस अधिकारियों के बीच इत्मिनान के साथ बैठे हैं जबकि राधिका झा जैसी ऊर्जा सचिव खड़ी दिखाई दी।