टिहरी- जिले के चंबा के समीप सिलोगी मोटर मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। एक मारुति अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 7 लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही चंबा पुलिस के थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह चौहान अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने 7 घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकाला। जिसके बाद उन्हें 108 सेवा की मदद से नजदीक के मसीह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका ईलाज चल रहा है।
सभी यात्री सिलोगी गुनोगी के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो अपने किसी परिजन की शादी में जा रहे थे। घायलों के बचाव कार्य के दौरान पुलिस के जवान विकास कुमार भी घायल हो गये हैं।