गदरपुर- अपनी विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने एक बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। जगदीशपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से अपने विधायक और राज्य के कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस राज मे जो विकास के काम रुक गए थे अब उन्हें भाजपा राज में पूरा किया जाएगा। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पांण्डेय ने कहा कि 70 सालों से काग्रेस ने राज किया लेकिन विकास कुछ नहीं किया। अब भाजपा राज में क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी। बेरोजगारों की तकलीफों को दूर किया जाएगा।
वहीं ग्रामीणों के भव्य स्वागत से गदगद शिक्षा मंत्री ने कहा कि, गदरपुर की जनता का मैं आभारी हूं। जबकि बंगाली समाज का मैं ऋणी। जिनके प्यार की बदौलत मै आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं।