देहरादून- सूबे में त्रिवेंद्र राज का आगाज हो गया है। बीते रोज सीएम पद की शपथ लेने और मंत्रीमंडल में नवरत्नों को शामिल करने के बाद राजकाज के बारे में नीति निर्धारण होने लगा है। सरकार ने शुरूआत सफाई अभियान से की है। 20 मार्च, यानी सोमवार को मंत्री और राज्य मंत्री पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को धार देते हुए स्वयं एक घंटे यानि सुबह दस बजे तक चलाएंगे। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ये सफाई कार्यक्रम सतत चलता रहेगा।
इसके लिए मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। सीएम त्रिवेंद्र रावत और मदन कौशिक हरिद्वार में सफाई अभियान चलाएंगे, तो सतपाल महाराज सतपुली में पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को तेजी देंगी। वहीं प्रकाश पंत डोईवाला में, तो डॉ. हरक सिंह रावत स्वर्गाश्रम, जबकि यशपाल आर्य रुड़की, अरविंद पांडे कोटद्वार, और सुबोध उनियाल ऋषिकेश में सफाई अभियान चलाएंगे। वहीं राज्यमंत्री रेखा आर्य विकासनगर और डॉ. धन सिंह रावत मसूरी में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।