उत्तराखंड के दो विपरीत राजनीतिक ध्रुव मंगलवार को एक साथ दिखाई दिए। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अजय भट्ट से मुलाकात की है। किशोर उपाध्याय ने अजय भट्ट से उत्तराखंड को वन प्रदेश का और यहां रहने वालों को वनवासी का दर्जा दिए जाने की मांग की है।
किशोर उपाध्याय पिछले काफी दिनों से इस मुहिम से जुड़े हुए हैं। वो एक समानांतर संगठन बनाकर अपनी सामाजिक सक्रियता बनाए हुए हैं। किशोर उपाध्याय उत्तराखंड को वन प्रदेश का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहें हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में रहने वालों को वनवासी का दर्जा देने की मांग भी है।
इसी सिलसिले में किशोर उपाध्याय ने सत्ता में बैठी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा है। वहीं किशोर उपाध्याय की मांग पर अजय भट्ट ने कहा है कि जो मांगे उचित होंगी उनको जरूर आगे बढ़ाया जाएगा।