हल्द्वानी- नगर निगम की दुकानों का किराए बढ़ाने के फैसले के बाद व्यापारियों और नगर के बीच चल रहा मन मुटाव धक्का मुक्की में बदल गया। दोंनो पक्ष एक दूसरे की नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने निगम दफ्तर की आवाजाही रोक दी और ना ही कर्मचारियों को बाहर आने दिया। किराया वृद्धि पर पर व्यापारी नेताओं ने निगम प्रशासन पर निशाना साधना शूरू किया तो कर्मचारी भड़क उठे और पलटवार करते हुए व्यापारियों पर निगम को चपत लगाने का आरोप लगाया।