हल्द्वानी- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने केरल की पिनाराई विजयन सरकार से इस्तीफे की मांग की है। लटवाल ने कहा कि केरल में जिस तरह से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की निर्ममता पूर्वक हत्या हो रही हैं उस हालात में विजयन सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
लटवाल ने केरल में हुई राजनैतिक हत्याओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही विजयन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ता निर्ममता पूर्वक मारे गए और सरकार खामोश रही। लटवाल ने केरल में संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।