सोशल मीडिया पर अपना बोल्ड वीडियो अपलोड कर सुर्खियों में आई पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या मामले में कंदील के छोटे भाई वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हत्यारे ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कहा कि ऑनर के लिए कंदील की गला दबाकर हत्या कर दी थी। कंदील का भाई वसीम उनके फेसबुक पोस्ट और विवादित वीडियोज से परेशान था, कंदील का भाई पहले ही फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसे धमकी दे रहा था। आपको बता दे की सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाली कंदील की शुक्रवार रात को हत्या कर दी गई थी।