देहरादून- सूबे के उन बेरोजगारों के लिए खुशखबरी जो सेना में भर्ती होने के ख्वाहिशमंद है।
दरअसल सेना में भर्ती के लिए बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। गढ़वाल रेजीमेंट के मुख्यालय लैंसडाउन ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
भर्तियां 03 अप्रेल से 14 अप्रेल तक की जाएंगी। भर्ती की पूरी जानकारी joinindianarmy.nic.in पर ले सकते हैं। साथ ही आप यहां पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर आप दो फरवरी से 19 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।
उत्तराखंड के सात जिलों पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून और हरिद्वार के युवाओं के सेना में भर्ती होने के लिए लंबाई में विशेष छूट दी जाएगी।
जबकि हरिद्वार को छोड़कर छह जिलों के युवाओं को अब 166 के बजाए 163 सेंटीमीटर हाइट पर भर्ती होने का मौका मिलेगा।