वाशिंगटन : विश्व बैंक के नये अध्यक्ष के लिये चयन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। विश्व बैंक के मौजूदा प्रमुख जिम यांग किम दूसरे कार्यकाल के लिये दावेदारों में शामिल होंगे। विश्व बैंक नें इस बात की जानकारी दी है। वैसे जिम यांग किम का पांच साल का कार्यकाल 30 जून 2017 को समाप्त हो रहा है। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों ने इस मामले में खुली, पारदर्शी, पात्रता आधारित चयन प्रक्रिया को समर्थन दिया है। इसमें विश्व बैंक के सभी सदस्य देशों के लिए नामांकन खुला रहेगा कोई भी सदस्य देश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी कर सकता है। अब तक अमेरिका जो कि इसका सबसे बडा शेयरधारक है, वही हमेशा इसके अध्यक्ष की नियुक्ति करता रहा है। जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख का चयन यूरोप से किया जाता है।