देहरादून- जहां एक ओर देशभर में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वहीं 14 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमवीरों ने योगाभ्यास किया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों ने जोशीमठ में ठिठुरती ठंड के बीच माना ग्लेशियर के ऊपर योग किया।
आयुष मंत्रालय के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश में करीब पांच हजार कार्यक्रम आयोजित हुए। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस जवानों ने ग्लेशियर अनुलोम-विलोम प्राणायाम कर योग दिवस मनाया। कड़कड़ाती ठंड में ग्लेशियर पर योग कर सेना के जवानों ने यह दिखा दिया कि चाहे कोई भी परिस्थिति हो उनके हौसले कभी पस्त नहीं होते।