डेस्क- परमाणु शक्ति संपन्न अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारत दुनिया का ऐसा पांचवा देश बन गया है जिसने Intercontinental ballistic missile (ICBM) न केवल बनाई है बल्कि उसका सफलता पूर्वक परीक्षण भी कर लिया है।
भारत ने सोमवार को परमाणु क्षमता से लैस आईसीबीएम अग्नि-5 का ओडिशा के बालासोर तट से सफल परीक्षण किया है। अग्नि-5 तकरीबन 5000 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक अपने लक्ष्य को भेद सकती है। मतलब भारतीय अग्नि-5 की जद में पाकिस्तान, चीन और यूरोप समेत आधी दुनिया है।
बहरहाल अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद भारत इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (IBM) बनाने वाला 5वां देश बन गया है। अग्नि-5 के सफल परीक्षण के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने डीआरडीओ और इस से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी है।