बड़कोट : अपर यमुना प्रभाग कार्यालय के निकट जंगल में एक युवक जहर खाकर अपनी जान दी। गुरुवार की शाम को वन कर्मियों ने जंगल में शव होने की सूचना पुलिस को दी। युवक की शिनाख्त अर्जुन सिंह (25) पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम नरयुका, धारी कफनोल नौगांव के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बड़कोट थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि अर्जुन ¨सह अपने भाई के साथ बड़कोट में रहता था और उत्तराखंड मुक्त विवि से बीए कर रहा था। बुधवार को अर्जुन के पेपर समाप्त हुए। गुरुवार को अर्जुन ने अपने गांव जाना था। सुबह उसके भाई ने उसे श्रीफल लेने के लिए बाजार भेजा। जिसके बाद वह घर लौटा। शाम को जब शव मिलने की सूचना फैली तो तब मृतक के परिजनों को खबर लगी। विनोद थपलियाल ने बताया कि जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।