देहरादून-आज हुई कैबिनेट बैठक में त्रिवेद्र रावत कैबिनेट ने 15 मसलों पर चर्चा कीऔर कहीं अहम मसलों पर सहमति की मुहर लगाई। जिनमें वन सेवा, और राज्य अभिलेखागार सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई। इसकी जानकारी ब्रीफिंग करते हुए शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दी।
कौशिक ने बताया कि कैबिनेट ने राजकीय सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान शोध विज्ञान कॉलेज में 606 पदों को मजूंरी दी है, अब कालेज में 624 पद हो जाएंगे।
वहीं अगले साल से राज्य में सभी स्कूलों में दर्जा एक से दर्जा 12 तक एनसीआरटी की किताबें पढाई जाएंगी। जबकि दर्जा एक से दर्जा 8 तक की कक्षा में एक विषय राज्य के इतिहास से जुड़ा हुआ होगा। राज्य के एससी/एसटी तबके से जुड़े छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताबे दी जाएंगी।
वहीं रुद्रपुर नगर निगम के सीमा विस्तार पर कैबिनेट ने सहमति की मुहर लगाई। अब नगर निगम की सीमा मे रुद्रपुर से सटे तकरीबन एक दर्जन गांवों को शामिल किया जाएगा। जिनमें लिंगबाड़ा , रुद्रपुर , शिमला बहादुरपुर, लमरा, जगतपुर, फाजलपुर , कल्याणपुर, फुलसूंगा, फुलसूंघी जैसे गांव शामिल किए जांएगे।
वहीं कैबिनेट में राज्य की दुकानों एवम स्थापनो में नियोजित कामगारों के हितों के लिए अध्यादेश पर सहमति बनी, इसके अलावा श्रीनगर में तैनात एसएसबी कैटीन मे बिकने वाली मदिरा पर 66 लाख से ज्यादा का वैट माफ करने पर कैबिनेट ने अपनी सहमति जताई।