देहरादून – भारत में सूचना क्रांति के प्रणेता माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 26 वीं पुण्य तिथि पर देश भर के साथ-साथ देहरादून में भी याद किया गया।
देहरादून के राजीव भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओँ को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीशरावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व पार्टी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संबोधित किया।
पू्र्व पीएम राजीव गांधी को याद करते हुए सभी वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए पार्टी को फिर से मजबूत करना है।