ऋषिकेश- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संबोधित कहा कि उत्तराखंड से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। यह मेरी जन्मभूमि है। हम सकारात्मक माहौल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सभी प्रकार के विवादों को समाप्त कर रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि समूचे देश को गंगा और यमुना उत्तराखंड की देन है। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में उत्तर भारत को सबसे उपजाऊ कहा जाता है। यह उत्तराखंड की ही देन है।
गंगा और जमुना इस क्षेत्र को जल के रूप में जीवन दे रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश के सीएम बनने के बाद एक वर्ष के भीतर वहां गुंडाराज समाप्त हुआ है। संत एक का नहीं सबका होता है। योगी पूरे देश में आज हिंदुत्व की ध्वज पताका फैला रहे।