देहरादून – हरतालिका तीज महोत्सव गोरखा समुदाय का एक बड़ा उत्सव है। गोर्खाली महिलाओं ने गढ़ी केंट के मेजर दुर्गा मल्ल पार्क में इस उत्सव का भव्य आयोजन किया। राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मैदान मे पंहुच कर हरतालिका तीज महोत्सव का आनन्द लिया। इस मौके पर गोरखा समुदाय की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दी और राज्य की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री नें मातृशक्ति का धन्यवाद अदा किया।