लंबे समय से रिलेशनशिप के बाद आखिरकार नेहा धूपिया ने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई। नेहा और अंगद की शादी सभी फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली थी। शादी की जानकारी नेहा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी। इस बीच नेहा धूपिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नेहा पति अंगद बेदी के साथ जमकर नाच रही हैं।
ट्वीट कर दी नेहा ने सबको जानकारी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने गुपचुप तरीके से दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। इस बात की जानकारी नेहा ने ट्वीट करके दी थी। नेहा धूपिया ने ट्वीट किया था कि ‘मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला, बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।’ फोटो में नेहा गुलाबी रंग का लहंगा पहने हुए हैं। साथ ही गले में कुंदन का हार उन पर खूब जंच रहा है। वहीं अंगद सफेद रंग की शेरवानी में गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ जम रहे हैं।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी हनीमून के लिए निकले
शादी के बाद नेहा धूपिया और अंगद बेदी हनीमून के लिए निकल गए हैं। नेहा ने चुपके से अंगद बेदी के साथ दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी रचा ली थी जिसकी जानकारी नेहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। शादी के कुछ घंटे बाद ही नेहा पति अंगद के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए।
जानकारी के मुताबिक नेहा धूपिया और अंगद बेदी हनीमून के लिए यूएसए गए हैं। यह दोनों कपल पहले अमेरिका में कुछ वक्त साथ बिताएंगे। इसके बाद कई अलग शहरों में हनीमून मनाएंगे। यूएसए जाने से पहले नेहा पति अंगद के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आईं। हाथ में चूड़ा और मेहंदी लगे हाथों में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।