नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की तबीयत रविवार को फिर बिगड़ गई। नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती 92 साल के तिवारी को जीवन आईसीयू पर रखा गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी।
बता दें कि बुखार और निमोनिया से जूझ रहे तिवारी को मैक्स अस्पताल में 26 अक्तूबर को भर्ती कराया गया था। रविवार को उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और सेहत बिगड़ गई थी। एनडी तिवारी को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा था, जिसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक है।