अल्मोडा : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.सूबे की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को कर्ज में पूरी तरह डुबा दिया है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सबसे कम कर्ज लिया था। वर्तमान में प्रदेश सरकार बार-बार कर्ज लेकर राज्य को कर्ज में डुबा रही है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बडा घोटाला है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता इस मुद्दे पर भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी में अभी भी कई खामियां हैं। इसका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड रहा है।