हल्द्वानी- नगर निगम सीमा विस्तार को लेकर बना हुआ संशय अब खत्म हो गया है। हल्द्वानी नगर निगम सीमा का विस्तार करते हुए इसमें 36 गांवों को शामिल किया गया है। इसके बाद अब नगर निगम में वार्डों की तादाद बढ़कर 60 हो गई है। जबकि हल्द्वानी नगर निगम की कुल आबादी 2 लाख 80 हजार से अधिक की हो गई है। जिसका आज प्रकाशन भी कर दिया गया है।
वहीं मुख्य नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने कहा कि अगर सीमा विस्तार को लेकर किसी को भी कोई आपत्ति हो तो वो जिलाधिकारी कार्यालय मे अपनी अंतिम आपत्ति दर्ज करा सकता है। अपत्ति दर्ज कराने के लिए एक हफ्ते का वक्त मुकर्रर किया गया है। शासनादेश जारी होने के बाद सीमा विस्तार से जुडी किसी भी आपत्ति की कोई सुनावाई नही की जायेगी।