कोटद्वार :प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकना है। कहा कि कण्वाश्रम के बेहतर विकास के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 15 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
मंगलवार शाम कोटद्वार पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कौड़िया स्थित निर्माणाधीन नार्थ कॉर्बेट रिसोर्ट का निरीक्षण किया। कहा कि कोटद्वार में रिसोर्ट बनने से पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं बढ़ेंगी व युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन के लिए 20 करोड़ स्वीकृत किए हैं, जिसमें 15 करोड़ से कण्वाश्रम का विकास किया जाएगा।
कहा कि भैरवगढ़ी क्षेत्र को रोपवे से जोड़ा जाएगा। बताया कि यमुनोत्री यात्रा को सरल बनाने के लिए भी प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को केंद्र पूर्ण सहयोग कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेंद्र अंथ्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, लोकपाल ¨सह रावत, पंकज भाटिया, सौरभ नौडियाल, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।