देहरादून- चुनाव निष्पक्ष हों और ज्यादा से ज्यादा मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान दे इसके लिए चुनाव आयोग लगातार चुनाव सुधार प्रक्रिया अपनाए हुए है। इसी कड़ी में एक और बदलाव हुआ है। इस बार वोट डालने के लिए आपको आमंत्रित करने वाली पर्ची में गूगल मैप का वह नक्शा भी होगा जो आपको आपके बूथ का पता बताएगा। इसके अलावा पर्ची का साइज भी इस बार A4 साइज में होगा। जिस पर आपकी पासपोर्ट साइज की फोटो, बीएलओ नाम और का नंबर भी छपा होगा।