नौ दिन पहले गीता बसरा ने एक बेटी को जन्म दिया था। तब से ट्विटर पर लोगों की बधाईयों का तांता लगा हुआ है। गीता ने हाल ही में ट्विटर पर अपने फैंस, फॉलोअर्स और शुभतिंचकों को उनकी लिटिल एंजल को शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया कहा।
27 जुलाई को गीता ने लंदन में बेटी को जन्म दिया था। इस न्यूज़ को हरभजन की मां अवतार कौर ने कंफर्म किया था और उन्होंने यह भी कहा था कि वीजा ना मिलने के कारण वो लंदन नहीं जा सकती। लेकिन फोन पर उन्होंने अपनी बहू को बधाई दे दी थी।