उत्तरकाशी- शीतकाल के प्रवास के लिए मां गंगा कल गंगोत्री धाम से विदा ले लेगीं। शीतकाल के लिए उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट बंद होने वाले हैं।
कल गोवर्धन पूजा यानि अन्नकूट पर्व पर सुबह पौने 11 बजे गंगोत्री धाम के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ बंद हो जाएंगे। अब शीतकाल के पूरे छह महीने मां-गंगा भक्तों को दर्शन मुखवा (मुखीमठ) देंगी।