उत्तरकाशी– गंगोत्री हाईवे के लिए नासूर बने गंगनानी भूस्खलन में यातायात बहाल करना BRO के लिए चुनौती बनता जा रहा है। गंगनानी वाले हिस्से में बुधवार देर रात अवरुद्ध हुए गंगोत्री हाईवे पर बृहस्पतिवार देर शाम तक भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। हालांकि सड़क अवरुद्ध होने से पहले गंगोत्री की ओर फंसे सभी वाहन एवं यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। यमुनोत्री हाईवे भी सिलाई बैंड के पास अवरुद्ध हुआ। यहां सुबह करीब 10 बजे यातायात बहाल कर दिया गया। जिले की 14 आंकरित सड़के अब भी भूस्खलन से अवरुद्ध हैं।