देहरादून- उत्तराखंड की रीढ़ मानी जाने वाली चार धाम यात्रा उफान पर है। देश-विदेश से श्रद्धालु भगवान बद्रीश, बाबा केदार और मां गंगा-यमुना के धाम उनके दर्शनों के लिए आ रहे हैं।
इन सबके बीच मौसम की बात जरूरी है। हालाकि चार-धाम यात्रा से जुड़े तीनो जिलों में बारिश तीर्थयात्रियों से छुपम-छुपाई का खेल रही है।
कभी धूप, कभी बारिश तो कभी ओलों के चलते तीनो जिलों में मौसम सुहाना बना हुआ है। आज और कल के तापमान की बात की जाए तो मौसम यात्रा के अनुकूल बना रहेगा। हालांकि आज हल्की बारिश होने के चलते रुद्रप्रयाग के तापमान में कल पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आ जाएगी।
आज (14 मई 2017) का तापमान
क्र. | जिला | अधिकतम | न्यूनतम |
1 | उत्तरकाशी | 32 डिग्री सेल्सियस
|
15.5 डिग्री सेल्सियस |
2 | रुद्रप्रयाग | 36 डिग्री सेल्सियस | 16.5 डिग्री सेल्सियस |
3 | चमोली | 33 डिग्री सेल्सियस | 14 डिग्री सेल्सियस |
कल (15 मई2017) का तापमान
क्र. | जिला | अधिकतम | न्यूनतम |
1 | उत्तरकाशी | 28 डिग्री सेलसियस
|
16 डिग्री सेल्सियस |
2 | रुद्रप्रयाग | 31डिग्री सेल्सियस | 17 डिग्री सेल्सियस |
3 | चमोली | 28डिग्री सेल्सियस | 15 डिग्री सेल्सियस |